Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो फायरिंग मामले में आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड राजीव पथ के पास शनिवार को दो गुटों में झड़प छुड़ाने गए संजय शर्मा पर फायरिंग कर दी गई थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उलीडीह टैंक रोड निवासी आशिष शर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. आशिष की तलाशी के दौरान पुलिस को एक जिंदा गोली भी मिली है. इधर, उलीडीह थाना में संजय के बयान पर आशिष समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-day-district-level-chess-competition-from-april-21/">रांची

: तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 21 अप्रैल से

झगड़ा सुलझाने गया था संजय

शनिवार देर शाम डिमना रोड राजीव पथ के पास दो गुट पूराने विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे थे. इसी बीच संजय वहां से गुजर रहा था. संजय झगड़ा सुलझाने पहुंचा था. तभी उनमें से एक ने देसी कट्टा निकालकर संजय पर फायरिंग कर दी थी. हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आशिष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-religious-places-on-target-of-anti-social-elements-eight-incidents-in-8-months/">झारखंड

: असामाजिक तत्वों के निशाने पर धार्मिक स्थल, 8 माह में आठ घटनाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही