Search

 
 
 

Jamshedpur : दूसरे दिन भी 10 बारों में पुलिस की रेड, लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच

शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने दूसरे दिन भी सघन छापेमारी अभियान चलाया. शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक साथ शहर के 10 बार में छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें
  • नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Jamshedpur :  शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने दूसरे दिन भी सघन छापेमारी अभियान चलाया. शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक साथ शहर के 10 बार में छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई.

 

जमशेदपुर पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से बार संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान कई बार में नियमों की अनदेखी भी सामने आई. पुलिस को कुछ प्रतिष्ठानों के बाहर निर्धारित आयु सीमा से संबंधित अनिवार्य सूचना प्रदर्शित नहीं मिली.

 

Uploaded Image

 

इसके अलावा कई बार में अन्य जरूरी नियमों का भी सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था. पुलिस ने ऐसे सभी बारों को चिन्हित कर लिया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.  पुलिस की माने तो इस अभियान का उद्देश्य शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है.

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की लगातार दूसरे दिन की इस कार्रवाई को शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ी सख्ती के रूप में देखा जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही