Search

जमशेदपुर : फर्जी सर्टिफिकेट बनाने की सूचना पर पुलिस का मानगो में छापा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : लोगों के आधारकार्ड में छेड़छाड़ करने और फर्जी सर्टिफिकेट बनाने की सूचना पर साकची पुलिस ने मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत टैंक रोड स्थित एक घर में मंगलवार को छापेमारी की. हालांकि घर में ताला लगा था, जिसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और वापस लौट गई. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त घर में पांच से छह की संख्या में कंप्यूटर लगे है और कुछ युवक वहां आकर काम करते है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-of-jln-college-worked-wearing-black-badges-expressed-displeasure/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम, जताई नाराजगी

दो युवक हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार साकची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो में फर्जी तरिके से सर्टिफिकेट बनाए जा रहे है. इस मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस और मानगो के दाइगुट्टू से कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस को इससे संबंधित कई अहम जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मानगो के टैंक रोड में छापेमारी की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//