Search

 
 
 

जमशेदपुर : ब्राउन शुगर बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी, तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री की शिकायत पर दाईगुटू कावेरी लाइन में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा गणेश मैदान के पास रहने वाला रौशन कुमार और उलीडीह शिव मंदिर लाइन निवासी गौरव दास शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के पास से कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस संबंध में मानगो थाना के एसआई शशि शंकर सिंह के बयान पर पुलिस ने रौशन कुमार, गौरव दास, लाली, राजेश तिवारी उर्फ पंटर और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-yellow-alert-there-may-be-rain-with-thunder/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गर्जन के साथ हो सकती है वर्षा

गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

मानगो पुलिस को सूचना मिली थी कि दाईगुटू कावेरी रोड में कुछ युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैं जिसके बाद पुलिस बीती शाम 7 बजे छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए जबकि पुलिस ने रौशन और गौरव को पकड़ लिया. तलाशी में दोनों के पास से कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही