Search

 
 
 

Jamshedpur : एग्रिको वर्कर्स फ्लैट से पुलिस ने 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की

 
  • अरुणाचल प्रदेश से लाकर रखी गई थी 234 लीटर शराब
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको वर्कर्स फ्लैट में एक बंद घर से आबकारी विभाग ने सोमवार को 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है. वहां से उक्त शराब शहर कैसे पहुंची. इसकी छानबीन की जा रही है. वैसे छापामारी के दौरान वहां कोई नहीं मिला. उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि वर्कर्स फ्लैट के बंद पड़े 128 नंबर घर में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री होने वाली अंग्रेजी शराब के 26 पेटी रखे हुये थे. इसकी सूचना थाना द्वारा दिए जाने पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जब्त की. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-people-were-informed-about-government-schemes-by-staging-a-street-play/">Baharagoda

: नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सरकारी योजनाओं से कराया गया अवगत

आस-पड़ोस के लोगों को कुछ जानकारी नहीं

बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व जुस्को द्वारा उस घर से अवैध कब्जा हटाकर सील कर दिया था. लेकिन जब तीन दिन पूर्व सुरक्षाकर्मी ने देखा कि ताला बदला हुआ है तो उसके बाद उसने थाना को सूचना दी. सिदगोड़ा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश किया तो देखा कि एक कमरे में शराब की पेटी रखी हुई है. हैरत कर देने वाली बात यह है कि आसपड़ोस के किसी को भी इसकी जानकारी नहीं है कि आखिर घर का ताला किसने तोड़ा और शराब की पेटियां किसने रखी. फिलहाल इसे लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं उत्पाद विभाग द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही