Search

 
 
 

Jamshedpur : डिमना लेक से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक का शव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :बोड़ाम थाना की पुलिस ने रविवार दोपहर स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर भादुडीह चेक नाका के पास स्थित डिमना लेक से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. बरामद शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई मगर किसी ने भी शव को पहचानने से इनकार कर दिया. पुलिस आसपास के थाना से भी गुमशुदगी के बारे में भी पता लगा रही है.थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि बरामद शव आखिर किसका है, परिवार वालों का पता लगाए जाने के बाद ही बताया जा सकता है कि आखिर युवक यहां किसके साथ आया था और उसकी मौत कैसे हुई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-beneficiaries-upset-due-to-server-being-down-ruckus-at-many-centers/">Jamshedpur

: सर्वर डाउन रहने से परेशान हुए लाभुक, कई केंद्रों पर हुआ हंगामा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही