Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने लाखों की चोरी का 24 घंटे में ही खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में पुलिस ने चोरी के आरोपी नाबालिग को भी पकड़ा है. रविवार को मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी एएसपी सिटी सुमित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बिरसा नगर जोन नंबर 4 निवासी गौतम सिंह राय के घर चोरी हो गई थी. गौतम ने शनिवार को मामले की लिखित शिकायत की थी. शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को पकड़ा. नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए हुए गहने पास ही झाड़ियों से बरामद किया. बरामद गहनों की कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-under-secretary-trapped-in-providing-financial-benefits-to-convicted-person/">रांची

: सजायाफ्ता को वित्तीय लाभ पहुंचाने के चक्कर में फंस गए अवर सचिव

घर पर छोटे मोटे काम करता है आरोपी

एएसपी ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर ही छोटे मोटे काम करता था. घटना के वक्त शिकायतकर्ता किसी पार्टी में शामिल होने गए थे. इसी बीच आरोपी घर पर काम के लिए पहुंचा था. मौका पाकर उसने घर से गहनों की चोरी की और उसे झाड़ियों में छुपा दिया था. आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-under-secretary-trapped-in-providing-financial-benefits-to-convicted-person/">रांची

: सजायाफ्ता को वित्तीय लाभ पहुंचाने के चक्कर में फंस गए अवर सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही