Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुआ खेलते पकड़ाए 18 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची पुलिस ने राजीव चौक स्थित लालू टेलर के पास एक शेड में जुआ खेलते 18 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए सभी 18 लोगों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने मौके से 1,41,830 रुपए नकद, 19 मोबाइल, एक बुलेट और एक स्कूटी के अलावा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामान बरामद किया है. शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में जुआ का संचालन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया. इधर गिरफ्तारी के बाद शनिवार से ही राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता साकची थाना पहुंचकर पैरवी लगा रहे थे हालांकि पुलिस ने किसी की एक न सुनी और सभी को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rape-accused-dentist-not-being-arrested-outrage/">लातेहार

: बलात्कार के आरोपी दंत चिकित्सक की नहीं हो रही गिरफ्तारी, आक्रोश

इन लोगों को भेजा जेल

घाटशिला निवासी संतोष कुमार सिंह, आदित्यपुर निवासी सागर झा, मानगो निवासी आदित्य शर्मा, भालूबासा निवासी राज मुखी, भुइयांडीह निवासी राहुल शर्मा, बागबेड़ा निवासी रंजीत साह, बलवंत सिंह, भुइयांडीह निवासी राजेश कुंडू, बागबेड़ा निवासी नागेंद्र कुमार साह, आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी आजाद अली, गोलमुरी निवासी राहुल छावड़ा, मानगो निवासी जसवीर सिंह, बिष्टुपुर निवासी सैय्यद सैफ अहमद, आजादनगर निवासी मो शादाब, बागबेड़ा निवासी सुमित हलदर, जुगसलाई निवासी अशरफ खान, उलीडीह निवासी आकाश कुमार और मानगो निवासी मो चांद को जेल भेजा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही