Search

जमशेदपुर : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में अप्पू तिवारी को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के पास प्रशासन से धक्का-मुक्की करने के आरोप में पुलिस ने आजसू नेता अप्पू तिवारी को गिरफ्तार किया है. गुरुवार सुबह पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कोलकाता से की गई थी जिसके बाद पुलिस सड़क मार्ग से उसे लेकर जमशेदपुर पहुंची. साकची थाना में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार शाम जेल भेज दिया. इसके पूर्व चिंटू सिंह को भी पुलिस ने इसी मामले में जेल भेजा था पर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-mahanagar-pays-tribute-to-jn-tata-on-his-184th-birth-anniversary-2/">जमशेदपुर

: भाजमो महानगर ने जेएन टाटा की 184वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

ये था मामला

बता दें कि 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य चल रहा था. इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा. इस दौरान विवाद हो गया और प्रशासन के साफ धक्का मुक्की भी की गई. देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था. इसी मामले को लेकर चिंटू सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp