Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सागर हत्याकांड में नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विद्यापतिनगर निवासी सागर सोना की हत्या में शामिल नाबालिग समेत चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. जेल भेजे गए आरोपियों में सौरभ कुमार, सन्नी कच्छप और सूरज बागती शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बाइक का सस्पेंशन और डंडा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-caught-stealing-was-beaten-to-death/">आदित्यपुर

: चोरी करते पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या

1900 रुपये को लेकर विवाद में की हत्या

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि 14 मार्च की शाम से सागर लापता था. 15 मार्च की शाम को सागर की मां कांति देवी ने लापता होने की शिकायत की थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी. 16 मार्च को पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी से सागर का शव बरामद किया था. 14 मार्च की रात सागर आदित्य के साथ देखा गया था. उस वक्त उसे रोककर मारपीट की. मारपीट के दौरान आदित्य मौके से फरार हो गया. सागर को अधमरा कर सभी ने उसे उठाकर नदी किनारे पहुंचाया जहां पहले तो उसके हाथ पैर बांधे और एक बड़ा पत्थर बांधकर उसे पानी में खड़े नाव पर लेकर गए. नाव की मदद से उसे बीच नदी में लेजाकर फेंक दिया और अपने-अपने घर चले गए. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-one-day-orientation-program-of-panchayat-representatives-organized-2/">मझगांव

: पंचायत जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही