Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोपी प्रेमिका और उसके आशिक को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा के हत्यारोपी प्रेमिका काजल सुमन और उसके आशिक रौनक कुमार को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि काजल ने ही रौनक के साथ मिलकर प्रशांत की हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर हजारीबाग के छड़वा डैम से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी रौनक के पास से प्रशांत की कलाई घड़ी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. इसे भी पढ़ें : भगवान">https://lagatar.in/lord-ram-also-followed-the-rules-and-regulations-of-war-kalpana-soren/">भगवान

राम ने भी युद्ध के नीति-नियमों का पालन किया था : कल्पना सोरेन
पूछताछ में काजल ने बताया कि साल 2019 में फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती प्रशांत के हुई थी फिर दोनों प्रेम संबंध में आ गए. इस बीच वह प्रशांत के साथ कई जगह गई और कई सेलिब्रिटी के साथ फोटो भी खिंचवाया. प्रशांत ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ले रखे थे और कई लोगों को उसका पर्सनल नंबर दे दिया. नौकरी नहीं लगने पर लोग उसे फोन कर रुपये वापस मांगते थे. काजल ने बताया कि उसने प्रशांत से भी रुपये ले रखे थे. प्रशांत उस रुपये को वापस मांग रहा था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-ravi-aggarwal-got-his-wife-jyoti-murdered-police-will-reveal-today/">Jamshedpur

Breaking : रवि अग्रवाल ने करवाई पत्नी ज्योति की हत्या, पुलिस आज करेगी खुलासा
11 मार्च को वह जमशेदपुर आई और सोनारी से प्रशांत को अपने साथ हजारीबाग ले गई. यहां दोनों रौनक के खटाल में गए. वहां प्रशांत के साथ बहस हो गई जिसके बाद प्रशांत का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर छड़वा डैम में जाकर फेंक दिया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-10th-board-result-released-82-91-percent-students-passed-shivankar-kumar-of-purnia-state-topper/">बिहार

10th बोर्ड का रिजल्ट जारी, 82.91% छात्र पास, पूर्णिया के शिवांकर कुमार स्टेट टॉपर
एसएसपी ने बताया कि मामले में प्रशांत की मां के बयान पर पुलिस ने काजल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. इसी क्रम में टेक्निकल सेल और परिजनों से पूछताछ के दौरान बिरसानगर पुलिस को सुराग मिला. सुराग मिलते ही जमशेदपुर पुलिस ने हजारीबाग पुलिस से संपर्क किया और शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस की एक टीम हजारीबाग पहुंची. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/these-five-rules-will-change-in-the-new-financial-year-there-will-be-a-direct-impact-on-the-pockets-of-the-general-public/">नये

वित्तीय वर्ष में बदल जायेंगे ये पांच नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
टीम ने जांच के क्रम में हजारीबाग शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निर्मल स्कूल गली निवासी काजल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. जब काजल से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की फिर उसकी निशानदेही पर पेलावल ओपी अंतर्गत छड़वा पुल के उत्तर पुल के नीचे कीचड़ से सड़ा-गला अवस्था में प्लास्टिक के बोरे में बंद क्षत-विक्षत शव को बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने शहर के लोहसिंघना थाना अंतर्गत पैगोडा चौक समीप निवासी अपराध में सहयोगी रौनक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही