Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री के वीडियो पर कमेंट करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने भेजा नोटिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ महिला की अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले के चार माह बाद जमशेदपुर साइबर सेल ने भाजपा नेता को नोटिस भेजकर थाना में प्रस्तुत होने को कहा है. इधर नोटिस मिलने के बाद विकास सिंह ने कहा कि जिस समय मामला वायरल हुआ था उस समय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की लिखित शिकायत जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को भी देने का कार्य किया गया था. जिम्मेदार व्यक्ति की सच्चाई आम लोगों के बीच दिखना ही चाहिए वही कार्य लोगों ने किया था. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dams-water-level-being-reduced-a-radial-gate-opened/">चांडिल

: डैम का घटाया जा रहा जलस्तर, खोला गया एक रेडियल गेट

थाना को पूरा सहयोग करेंगे - अधिवक्ता

वहीं विकास सिंह के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि चार माह पूर्व के मामले में केवल भाजपा नेता विकास सिंह को नोटिस देखकर भय पैदा करवाने का प्रयास किया गया है जबकि सैकड़ों लोगों के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के उस हरकत को सोशल साइट में दर्शाया गया था, उन्होने साइबर थाना के द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब देने और थाना को पूरा सहयोग करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhungroo-scheme-will-provide-a-permanent-solution-to-the-water-problem-of-the-people-of-birsanagar/">जमशेदपुर

: भुंगरू योजना से बिरसागनर के लोगों की जल की समस्या का होगा स्थायी निदान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही