Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी 15 वर्षीय नबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला युवक है. मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई और उसके घर वाले गर्भपात करवाने की फिराक में थे. इस संबंध में नाबालिग के परिजनों को बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : अभिभावक">https://lagatar.in/taking-or-luring-a-minor-without-consent-guardian-is-equivalent-kidnapping-consent-minor-is-unimportant-high-court/">अभिभावक

के बिना सहमति नाबालिग को ले जाना या फुसलाना अपहरण के समान: झारखंड हाईकोर्ट
जानकारी के अनुसार पीड़िता पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी. इस बीच आरोपी ने नाबालिग के साथ कई बर यौन शोषण किया जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई. जब परिजनों को गर्भवती होने के बारे में पता चला तो वे लोग गर्भपात कराने की फिराक में थे. हालांकि पुलिस को इसकी भनक लगी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-accused-to-jail-for-raping-a-minor-and-impregnating-her/">जमशेदपुर

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

परसुडीह में असामाजिक तत्वों ने ऑटो में लगा दी आग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Tempo-AAG.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कीताडीह में शुक्रवार देर रात असमाजिक तत्वों ने जहांगीर खान के घर के बाहर खड़ी ऑटो में आग लगा दी. जब तक जहांगीर खान को इसकी खबर मिली तब तक ऑटो जलकर खाक हो चुकी थी. जहांगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जहांगीर ने बताया कि वह भाड़े पर ऑटो चलाता है. ऑटो पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति का है. हर दिन की तरह वह शुक्रवार को भी रात में ऑटो घर के बाहर खड़ी कर अपने घर में सोने के लिए चला गया था. देर रात 2 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि ऑटो में आग लग गई है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-fawad-hussain-said-rahul-sahib-has-the-qualities-of-socialists-like-nehru-bjp-attacked-congress/">पाकिस्तान

: फवाद हुसैन ने कहा, राहुल साहिब में नेहरू जैसे समाजवादियों के गुण…भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोला

पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

जहांगीर ने बताया कि ऑटो में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई गई है. वहीं आस-पास और भी ऑटो खड़ी रहती है, जिसमें आग नहीं लगाई गई. सिर्फ उसके ही ऑटो को आग के हवाले किया गया है. जहांगीर ने बताया कि उसे बस्ती के ही कुछ लोगों पर शक है जो यह काम कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही