: भू-माफिया से सरकारी जमीन मुक्त कर विस्थापितों को बसाएं- अपर्णा
जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना अंतर्गत बड़ासुसनी गांव से पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी 31 वर्षीय निशिकांत महतो को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस मामले में युवती ने बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. युवती ने पुलिस को बताया कि निशिकांत यूपी की एक कंपनी में काम करता है जबकि वह पटमदा थाना क्षेत्र की लच्छीपुर गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध है. इस बीच निशिकांत ने कई बार शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए और अब शादी का दबाव देने के बाद शादी से इंकार करने लगा और किसी दूसरे जगह पर शादी की तैयारी करने लगा. जिसके बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ बोड़ाम थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार की दोपहर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-the-government-land-from-the-land-mafia-and-settle-the-displaced-aparna/">धनबाद
: भू-माफिया से सरकारी जमीन मुक्त कर विस्थापितों को बसाएं- अपर्णा
: भू-माफिया से सरकारी जमीन मुक्त कर विस्थापितों को बसाएं- अपर्णा

Leave a Comment