Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले मकड़ी नामक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में परिजनों के बयान पर पुलिस ने मकड़ी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-holds-roadshow-walks-in-kochi-addresses-youth-conclave/">प्रधानमंत्री
मोदी ने कोच्चि में रोड शो किया, पैदल चले, युवम कॉन्क्लेव को संबोधित किया थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि रविवार दोपहर पीड़िता शौच करने के लिए निकली थी, तभी वहां पर आरोपी मकड़ी पहुंचा और पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. पीड़िता की चीख सुनकर आस-पास के लोग पीड़िता की ओर गए. लोगों को देखकर मकड़ी भागने लगा, तभी लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Comment