Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टेशन पार्किंग फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

 
jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पार्किंग में पार्किंग संचालक नीरज दुबे पर फायरिंग करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपियों में आशुतोष सिंह उर्फ अमृत सिंह, सिकंदर कुमार प्रसाद और रोहित शर्मा उर्फ पंडित शामिल है. हालांकि, पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर पाई है. सभी नामजद आरोपी है. जानकारी देते हुए रेल डीएसपी हिमांशु चंद्र माझी ने बताया कि बीते दिनों टाटानगर रेल पार्किंग में पार्किंग केयरटेकर नीरज दुबे पर फायरिंग की गई थी. घटना के बाद घायल के ममेरे भाई अमन तिवारी के बयान पर सिकंदर प्रसाद, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, राजा शर्मा उर्फ राजा पगला, संतोष सिंह, गोलू यादव और सिंटू सिंह के अलावा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के बाद जीआरपी द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच सभी को जुबली पार्क से गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-interrupted-for-10-days-in-mangos-rebate-colony-people-are-suffering/">जमशेदपुर

: मानगो के रिबेट कॉलोनी में 10 दिनों से जलापूर्ति बाधित, लोग कर रहे त्राहिमाम

राजा शर्मा ने चलाई थी गोली

डीएसपी हिमांशु चंद्र माझी ने बताया कि स्टेशन में सील बंद बोतल पानी की सप्लाई संतोष सिंह उर्फ फकीरा द्वारा किया जाता है. इसी को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था. घटना के दिन विशाल और शिकायतकर्ता अमन तिवारी के बीच फोन पर बहस हुई थी जिसके बाद विशाल ने देख लेने की धमकी दी. घटना के दिन सभी हथियार लेकर पहुंचे और नीरज पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी ट्रेन से कोलकाता फरार हो गए थे. इसे भी पढ़ें :स्कूल">https://lagatar.in/school-recruitment-scam-sc-to-hear-abhishek-banerjees-plea-on-may-26/">स्कूल

भर्ती घोटाला : अभिषेक बनर्जी की याचिका पर SC में 26 मई को सुनवाई
 

यह है घटना 

टाटानगर स्टेशन पार्किंग में शुक्रवार रात पार्किंग ठेकेदार नीरज दुबे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना में नीरज के कंधे और हाथ में गोलियां लगी. घटना के बाद नीरज को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. नीरज के ममेरे भाई अमन तिवारी के बयान पर टाटानगर रेल थाना में प्राथिमकी दर्ज कराई गई थी. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-the-villagers-repaired-the-check-dam-by-donating-labor/">डुमरिया

 : ग्रामीणों ने श्रमदान कर की चेकडैम की मरम्मत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही