Search

जमशेदपुर : पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 56 पदक के साथ जमशेदपुर बना विजेता

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी पुलिस लाईन में चल रहे तीन दिवसीय 19वां कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में 56 पदक के साथ जमशेदपुर विजेता रही जबकि 34 पदक के साथ चाईबासा उप-विजेता रही. इस खेल में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें जमशेदपुर जिला बल, चाईबासा जिला बल, सराईकेला जिला बल, टीटीएस जमशेदपुर और सीटीसी मुसाबनी शामिल थे. इस प्रतियोगिता में बास्केट बॉल, हैंडबॉल, बॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताईक्वांडो, तीरंदाजी, योगा, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-congress-came-in-support-of-women-wrestlers-burnt-the-effigy-of-the-president-of-wrestling-federation-of-india/">जमशेदपुर

: महिला पहलवानों के समर्थन में आयी जिला कांग्रेस, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका

29 स्वर्ण, 15 सिल्वर और 12 कांस्य के साथ जमशेदपुर आगे

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 मई को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने किया था. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर ने 29 स्वर्ण, 15 सिल्वर और 12 कांस्य पदक हासिल कर जीत दर्ज की. वहीं चाईबासा 13 स्वर्ण, 13 सिल्वर और 8 कांस्य पदक हासिल कर ओवर ऑल रनर-अप रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp