Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निकाला पैदल फ्लैग मार्च

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : आयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. जिला पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त लगा रही है. रविवार को भी शहर के कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jp-udyan-echoed-with-jai-yadav-jai-madhav-website-launched/">आदित्यपुर

: जय यादव जय माधव से गूंजा जेपी उद्यान, वेबसाइट हुआ लांच
मानगो थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिला पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में भी जवानों की तैनाती की है. पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म और आस्था के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही