Search

 
 
 

जमशेदपुर : मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया रिमांड पर

 

Ashok kumar

Jamshedpur : सिदगोड़ा शिवसिंह बगान के रहने वाले मनप्रीत पाल सिंह की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को राहुल गुप्ता, राहुल सिंह और गौरव गुप्ता को रिमांड पर लिया है. तीनों को रिमांड पर लेने के पहले एमजीएम अस्पताल में सभी का मेडिकल कराया गया. इसके बाद पुलिस टीम उसके साथ लगातार पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-roads-of-east-singhbhum-stuck-in-the-screw-of-land-acquisition/">जमशेदपुर

: भूमि अधिग्रहण के पेंच में फंसी पूर्वी सिंहभूम की पांच सड़कें

पहले वाली कहानी पर पुलिस को भरोसा नहीं

मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने 11 जून को राहुल सिंह, अक्षय सिंह, नवीन सिंह और गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया था. सभी की जब गिरफ्तारी हुई थी, तब सभी ने अलग-अलग कहानी पुलिस को बतायी थी. इससे पुलिस को उनकी बातों पर भरोसा नहीं था. इस कारण से ही फिलहाल तीन लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को लग रहा है कि रिमांड पर लिये जाने पर मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को आसानी होगी. [caption id="attachment_328207" align="aligncenter" width="420"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/MANPRIT-SINGH-300x200.jpg"

alt="" width="420" height="280" /> मनप्रीत पाल सिंह की फाइल फोटो.[/caption]

मनप्रीत को घर में घुसकर मारी गयी थी गोली

मनप्रीत पाल सिंह की हत्या 8 जून को घर में घुसकर गोली मारी गयी थी. शाम 4 बजे बदमाश उसके घर में घुसे थे और मां के साथ मारपीट करने के बाद मनप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद जबतक मनप्रीत को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया जाता उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

चार दिनों के बाद किया गया था अंतिम संस्कार

मनप्रीत पाल सिंह का अंतिम संस्कार सिख समाज के लोगों ने यह कहकर चार दिनों तक नहीं किया था कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तबतक वे आंदोलन पर रहेंगे. चार दिनों के बाद चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया था. पांचवें को पुलिस ने 12 जून को गिरफ्तार कर लिया था.

पुरण चौधरी गिरफ्तार से बाहर

घटना का एक आरोपी पुरण सिंह अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुरण सिंह ने 11 जून को सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को मामले से हट जाने की धमकी दी थी. उसे लगातार पांच बार धमकी दी गयी थी. इसके बाद मुखे ने इसकी शिकायत दूसरे दिन एसएसपी से लिखित रूप से भी की थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/people-associated-with-cyber-crime-trapping-innocent-youth-of-dhanbad/">धनबाद

के भोले भाले युवाओं को जाल में फांस रहे साइबर अपराध से जुड़े लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही