Search

 
 
 

जमशेदपुर: अमित हत्याकांड में सरेंडर करनेवाले दो आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हो बस्ती में अमित सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट में सरेंडर करनेवाले सोनू कर्मकार और विक्रम को बर्मामाइंस पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. पुलिस को लग रहा है कि दोनों को रिमांड पर लेने का बाद घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी हो सकती है. इसके पहले इस हत्याकांड में पुलिस ने अनूप बंगाली को पुरूलिया से गिरफ्तार करके जेल भेजा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-accused-convicted-in-gang-rape-of-minor-showing-fear-of-weapons/">जमशेदपुर:

हथियार का भय दिखा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी दोषी

क्या था मामला

बर्मामाइंस के ईस्टप्लांट बस्ती में 6 जुलाई की रात को अमित सिंह, छोटू सिंह व उसके चार-पांच अन्य साथी बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. इस बीच ही आपस में अमित का विवाद हुआ था. अमित के समर्थन में जब छोटू आया तब उसकी बेरहमी से पिटाई गई थी. इस बीच साथियों ने ही अमित पर फायरिंग की थी. फायरिंग में अमित के गले में गोली लगी थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए के टीएमएच में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के क्रम में अमित की मौत हो गई थी. घटना के दिन अमित के बजाये किसी और की हत्या करने की योजना बनी थी. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-suspected-death-of-two-youths-ones-condition-is-critical-the-reason-being-said-to-be-poisonous-liquor/">मुजफ्फरपुर

: दो युवकों की संदिग्ध मौत, एक की हालत गंभीर, जहरीली शराब बतायी जा रही वजह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही