Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: चौथे चरण के चुनाव के लिये मतदानकर्मी हुए रवाना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में चौथे व अंतिम चरण का मतदान 27 मई को होगा. डिस्पैच सेंटर से आज गुरुवार को मतदानकर्मियों को कलस्टर के लिये रवाना किया गया. चौथे चरण में जमशेदपुर प्रखंड की 55 पंचायतों के 711 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा. चौथे चरण में तीन हजार से ज्यादा मतदान कर्मी चुनाव कार्य में लगाए गए हैं. सभी मतदानकर्मियों को छोटे-बड़े कुल 250 वाहनों से कलस्टर के लिये रवाना किया गया. जहां से सभी 27 मई की सुबह अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान संपन्न कराएंगे. मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण में बने वज्रगृह में रखा जाएगा. चौथे चरण की मतगणना 31 मई से प्रारंभ होगी. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-anganwadi-runs-in-a-dilapidated-building-newborn-in-danger/">चांडिल

: जर्जर भवन में चलता है आंगनबाड़ी, खतरे में नौनिहाल  

डीसी की अनुपस्थिति में एसडीएम ने संभाला मोर्चा

डिस्पैच सेंटर पर वैसे तो सुबह 8 बजे से ही मतदानकर्मियों को उनके कलस्टर एवं बूथों के हिसाब से बारी-बारी से मतदान केन्द्रों की सूची एवं मतदान सामग्री प्रदान की जा रही थी. मतदान सामग्री दिये जाने के बाद सभी को नाश्‍ता कराया गया. साथ ही सूखा नाश्‍ता प्रदान किया गया. सुबह 10 बजे तक उपायुक्त सहित तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इसी बीच सूचना आई कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घाटशिला आने वाले हैं. जिसके बाद उपायुक्त विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिलवानन एवं अन्य वरीय पदाधिकारी घाटशिला के लिये रवाना हो गए. इस दौरान धालभूम एसडीएम संदीप कुमार मीणा डिस्पैच सेंटर पर घूम घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे. उनके साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जमशेदपुर प्रखंड के बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रशासन की अनुमति से नाश्‍ता-खाना की लगाई गई हैं दुकानें

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पर मतदानकर्मियों की सहूलियत के लिये नाश्‍ता एवं खाना की दुकानें लगाई गई हैं. जिनमें कुछ दुकानों पर मतदानकर्मियों के लिये ही खाना बन रहा है. वहां मतदानकर्मी खाना खा रहे हैं. साथ ही उनके लिये पैकेट तैयार किया जा रहा है. रवाना होने के दौरान उन्हें पैकेट में सीलबंद खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावे गर्मी को देखते हुए कई ठेला-खोमचा भी वहां लगे हैं. जिसमें गन्ना का जूस, खीरा-ककड़ी, सत्तू, गोलगप्पे बिक रहे हैं. इसे भी पढ़ें: Eight">https://lagatar.in/eight-years-of-modi-government-in-2014-there-were-bjp-governments-in-seven-states-today-there-are-in-18-states/">Eight

Years of Modi Government : 2014 में सात राज्यों में थी भाजपा सरकारें, आज 18 राज्यों में हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही