Search

 
 
 

जमशेदपुर : कंपनी के विस्तारीकरण को लेकर प्रदूषण विभाग ने की जनसुनवाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंडियन स्टील वायर प्रोडक्ट (आइएसडब्ल्यूपी) कंपनी के विस्तारीकरण को लेकर झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को टिनप्लेट काली मंदिर के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस संबंध में प्रदूषण विभाग के जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आइएसडब्ल्यूपी कंपनी का विस्तारीकरण होना है. कंपनी के विस्तारीकरण से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव एवं आस-पास रहने वाले लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन के लिए जनसुनवाई एक प्रक्रिया है. इसके तहत सोमवार को लोगों का विचार सुना गया वहीं कंपनी द्वारा दिए गए जबाब के आधार पर समग्र रिपोर्ट बनाकर अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा. राज्य प्रदूषण बोर्ड से जनता एवं कंपनी दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-young-man-is-serious-after-being-hit-by-a-trailer-on-the-bloody-tata-kandra-road/">जमशेदपुर

: खूनी टाटा–कांड्रा सड़क पर ट्रेलर के धक्के से युवक गंभीर

जनसुनवाई शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई

[caption id="attachment_709513" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/JSR-JSWP-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जनसुनवाई में शामिल लोग.[/caption] सोमवार को आयोजित जनसुनवाई एक समान्य प्रक्रिया है. जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा ने कहा कि कंपनी के विस्तारीकरण को लेकर सोमवार को जनसुनवाई की गई. जनसुनवाई शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हुई जिसमें लोगों की समस्याएं एवं विचार सुने गए. लोगों द्वारा उठाए गए सवाल पर एवं कंपनी द्वारा दिए गए जबाब को संकलित कर प्रदूषण बोर्ड को भेज दिया जाएगा. प्रदूषण बोर्ड के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जनसुनवाई में राज्य प्रदूषण बोर्ड से आशुतोष कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही