Search

 
 
 

जमशेदपुर: पश्चिम घाघीडीह से झामुमो नेता नाजिर की पत्नी पूजा मुर्मू ने मुखिया के लिये किया नोमिनेशन

 
Jamshedpur : झामुमो के कद्दावर नेता नाजिर मुर्मू की पत्नी पूजा मुर्मू ने शुक्रवार को पश्चिम घाघीडीह पंचायच क्षेत्र से मुखिया के लिये अपना नोमिनेशन किया. इस दौरान साथ में उनके पति के अलावा बस्ती के लोग और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे. मैट्रिक पास पूजा मुर्मू का कहना है कि वह पहले से ही महिला समुह से जुड़ी हुई है. वह चुनाव जितने के बाद खासकर महिलाओं को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगी. पंचायत में जहां सार्वजनिक शौचालय की जरूरत है वहां पर बनवाने का काम किया जायेगा. इसके अलावा पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का भी समाधान बारी-बारी से लोगों के सहयोग से किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-roshni-devi-of-harharguttu-from-kitadih-west-nominated-for-pansas/">जमशेदपुर:

कीताडीह पश्चिम से हरहरगुट्टू की रोशनी देवी ने पंसस के लिये किया नामांकन

जीत का किया दावा

नाजिर मुर्मू ने कहा कि पार्टी में रहकर उन्होंने जो काम अपने पंचायत क्षेत्र में सालों से किया है उसका लाभ उन्हें मिलना चाहिये. उनका कहना है कि इस सीट पर जीत सुनिश्चित है. आज बदलते समय में लोगों को अपने मतों का प्रयोग सोच-समझकर ही करना चाहिए. ऐसा नहीं हो कि वोट देने के बाद सिर्फ पछतावा ही हाथ लगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sushil-nag-entered-the-field-to-increase-the-trouble-of-bulurani-and-bari-murmu/">जमशेदपुर:

बुलुरानी और बारी मुर्मू की परेशानी बढ़ाने मैदान में उतरे सुशील नाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही