Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में ढाई लाख की आबादी, केवल 23 हजार ने लिया है पानी का कनेक्शन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो नगर निगम अंतर्गत कई बस्तियों में पेयजल का संकट उत्पन्न होने पर उपायुक्त विजया जाधव ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की. समीक्षा के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. निगम क्षेत्र की 2.5 लाख आबादी में मात्र 23 हजार लोगों ने ही वैध कनेक्शन लिया है. बाकी लोग अवैध कनेक्शन एवं मोटर के सहारे पानी का इंतजाम करते हैं. इसे देखते हुए उपायुक्त ने अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नया कनेक्शन देने के लिए कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. अवैध कनेक्शन लेने वालों पर कार्रवाई के लिए धावा दल का गठन कर दिया गया है. धावा दल को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन कम से कम 50 मोटर जरूर जब्त करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-reached-kashitad-sabar-tola-of-bodam-to-take-care-of-sabar-families/">जमशेदपुर

: सबर परिवारों की सुध लेने बोड़ाम के काशीटाड़ सबर टोला पहुंचीं उपायुक्त

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर हुई चर्चा

मानगो में आबादी के बढ़ते स्परूप को देखते हुए अगले 30 वर्षों में पानी की क्या आवश्यकता होगी इसको लेकर 60 एमएलडी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर चर्चा की गई. कार्यपालक अभियंता डीडब्लूएस सिविल को अर्बन वॉटर सप्लाई के एडिशनल डीपीआर के लिए प्रस्ताव 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया. साथ ही मानगो चौक से डिमना चौक तक सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी को नियमित अभियान चलाने का निदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-electricity-department-suffered-a-loss-of-rs-20-lakh-due-to-the-storm/">जमशेदपुर

: आंधी तूफान से बिजली विभाग को हुआ 20 लाख रुपए का नुकसान

17 से नया कनेक्शन के लिए लगेगा कैंप

मानगो वासियों को निर्बाध पानी का सप्लाई मिले इसके लिए जरूरी है कि उनका पानी कनेक्शन हो. पानी कनेक्शन का आवेदन लेने के लिए उपायुक्त ने अगले 8 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में कैम्प लगाने के निर्देश दिया. 17 मई को शंकोसाई जेपी स्कूल में नगर प्रबंधक राहुल कुमार की निगरानी में तथा खड़िया बस्ती कम्यूनिटी हॉल में परिक्ष्यमान पदाधिकारी चंदन कुमार व पारडीह चौक में नगर प्रबंधक जितेन्द्र कुमार की निगरानी में पानी कनेक्शन के लिए कैम्प लगेगा. उपायुक्त ने कहा कि वैध कनेक्शन लेने से प्रशासन को भी जानकारी होगी कि कितने लोगों तक पानी पहुंच रहा और कितने लोग सही में वंचित रह जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-auto-collides-with-a-roadside-highway-five-injured-including-driver/">जमशेदपुर

: सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई ऑटो, चालक समेत पांच घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही