Search

 
 
 

जमशेदपुर : विज्ञान की उपलब्धियों में सकारात्मक बढ़ोतरी करें : डॉ मोहम्मद रेयाज

 
करीम सिटी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के विज्ञान संकाय की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था-मेरा पसंदीदा वैज्ञानिक. प्रतियोगिता को अंग्रेजी तथा हिंदी दो श्रेणियों में विभक्त किया गया था. अंग्रेजी में 16 छात्र-छात्राओं तथा हिंदी में पांच छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई. प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने पसंदीदा वैज्ञानिकों जैसे सर सीवी रमन, मेरी क्यूरी, सुब्रमण्यम भूपति, एपीजे अब्दुल कलाम, जगदीश चंद्र बोस, डॉ हरगोविंद खुराना थॉमस एडिसन, एस स्वामी नाथन व अन्य की जीवानी तथा उपलब्धियों से सभा को अवगत कराया. यह व्यक्त किया कि इन वैज्ञानिकों की उपलब्धियां हमारे लिए आधार हैं, क्योंकि विज्ञान का सफर अनंत है. इसे भी पढ़ें : CUJ">https://lagatar.in/president-attended-the-convocation-ceremony-of-cuj-awarded-chancellor-medal-to-three-students/">CUJ

के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, तीन छात्रों को चांसलर मेडल से नवाजा
प्रतियोगिता में राजनीतिक विज्ञान के अध्यक्ष डॉ अनवर शहाब ने निर्णायक की भूमिका निभाई. अंग्रेजी में फोजिया जन्नत को प्रथम तथा वरुण मंडल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. हिंदी श्रेणी में शिवम सरोज को प्रथम तथा लक्ष्मीकांत मुर्मू को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए विज्ञान संकाय के प्रभारी डॉ तुफैल अहमद ने सभी का स्वागत किया और कहा कि हम आज के दिन अपने महान वैज्ञानिक सीवी रमन के रमन इफेक्ट की खोज के उपलक्ष में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मानते हैं, परंतु आज हमें देखना यह है कि विज्ञान के साथ हमने अपनी यात्रा कहां से प्रारंभिक की थी और आज हम कहां तक पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/students-should-work-for-prosperous-and-developed-india-president-draupadi-murmu/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का छात्रों से आग्रह, समृद्ध और विकसित भारत के लिए करें काम
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ते हुए कहा कि आज हमारे जीवन में जो सुख सुविधाएं हासिल हैं, वे मात्र विज्ञान की देन है. विज्ञान हमारे जीवन के हर कदम पर है. हमें चाहिए कि विज्ञान को लेकर आगे बढ़ें और इसकी उपलब्धियों में सकारात्मक बढ़ोतरी करें. इस अवसर पर कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक एवं विशेष रूप से विज्ञान संकाय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही