Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जमशेदपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चैंबर भवन में एक दिवसीय पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में कोलकाता के सीए केके छापरिया एवं सीए अभिषेक टिबरेवाल शामिल हुए. उन्होंने डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स का व्यवसायियों एवं उद्यमियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया. मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चैंबर द्वारा केंद्रीय बजट पर सेमिनार का आयोजन किया जाता है, ताकि विशेषज्ञों द्वारा बजट में लागू किए गए कर का कितना और कैसा असर व्यापारियों पर पड़ेगा, यह सरल भाषा में व्यापारी समझ सकें. इस क्रम में आज पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमे चार्टर्ड एकाउंटेंट केके छापरिया एवं अभिषेक टिबरेवाल व्यापारियों को बड़ी ही सहजता से बजट में डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स पड़ने वाले प्रभाव को समझाया. इस सेमिनार से व्यापारी वर्ग लाभान्वित हुआ. इसे भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/those-who-ruled-for-20-years-kept-jharkhand-as-pasture-hemant-soren/">20
साल तक राज करने वालों ने झारखंड को चारागाह बनाकर रखा : हेमंत सोरेन उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान सीए दिलीप गोलछा ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा इस वर्ष के केंद्रीय बजट को प्रगतिशील बताया वहीं यह सरकार के दूरदर्शिता को प्रकट करने वाला बजट बताया. उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में आम आदमी से खास लोगों का विशेष ख्याल रखा गया. इस अवसर पर मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य नितेष धूत, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, उपाध्यक्ष महेष सोंथालिया, दिलीप गोलेच्छा, मुकेष मित्तल, सचिव भरत मकानी, पीयूष चैधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किषोर गोलछा, दीपक भालोटिया, पवन नरेडी, करण ओझा सहित अन्य व्यापारी व उद्यमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन

Leave a Comment