Search

जमशेदपुर : 14 फरवरी को सिंहभूम चैंबर में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जमशेदपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 14 फरवरी को चैंबर भवन में एक दिवसीय पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन किया गया है. इसमें जमशेदपुर के बाहर से आये विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे. यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी. उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान सीए दिलीप गोलछा ने बताया कि सिंहभूम चैंबर एवं जमशेदपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसायटी द्वारा प्रत्येक वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा यूनियन बजट प्रस्तुत करने के बाद चैंबर भवन में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन किया जाता है. इसे भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/why-is-jharkhand-backward-even-after-20-years-with-this-thinking-the-government-is-doing-better-work-hemant/">20

साल बाद भी झारखंड पिछड़ा क्यों, इसी चिंतन के साथ सरकार कर रही बेहतर काम : हेमंत
इसमें शहर के बाहर से विशेषज्ञ बजट का व्यवसायी एवं उद्यमियों पर पड़ने वाले असर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं. सचिव, वित्त एवं कराधान एडवोकेट पीयूष ने कहा कि कोरोना काल के पश्चात इसे चैंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. सीए दिनेश चैधरी को चैंबर में दिये गये उनके योगदान के प्रति उनके सम्मान में स्व. दिनेश चैधरी पोस्ट बजट सेमिनार के नाम से आयोजित किया जाएगा. इस सेमिनार में सीए केके छापरिया एवं सीए अभिषेक टिबरेवाल, डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स पर व्यवसायियों एवं उद्यमियों को उनपर पड़ने प्रभाव से अवगत करायेंगे. सिंहभूम चैंबर के पदाधिकारियों ने सभी व्यवसायियों एवं उद्यमियों से अपील की है कि वे इस पोस्ट बजट सेमिनार में शामिल हों. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp