Search

जमशेदपुर : मांगों के समर्थन में डाक कर्मियों ने दिया धरना, 15 व 16 मार्च को हड़ताल की चेतावनी

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित मुख्य डाक घर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर संघ के सरायकेला जिलाध्यक्ष श्रीधर पांडा ने कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के नाम पर जिस प्रकार जीडीएस सेवको पर दबाव बनाया जाता है, वो उचित नहीं है. उन्होंने कहा जीडीएस वरिष्ठ अधिकारियों की वेतन वृद्धि, पांच लाख रुपए का सामूहिक बीमा, पांच लाख रुपए की ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी, जीडीएस चिकित्सा सुविधा, जीडीएस पेंशन की मांग हम सरकार से लगातार करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा इस संबंध में अबतक कोई कार्रवाई नहीं गई. इसे भी पढ़ें : सदन">https://lagatar.in/economic-survey-2022-23-presented-in-the-house-jharkhands-growth-rate-is-7-8-percent/">सदन

में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, झारखंड का विकास दर 7.8 फीसदी
उन्होंने कहा कि इसको लेकर आज पूरे देशभर में जीडीएस कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया है. यदि सरकार द्वारा अब भी कोई कार्रवाई नहीं को जाती है तो हम 16 और17 मार्च को पूरे सिंहभूम प्रमंडल के 1500 कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे. इस दौरान सिंहभूम प्रमंडल के अध्यक्ष चंचल कुमार पांडा, सचिव सुशांत कुमार माइती, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार महंती समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp