Search

 
 
 

जमशेदपुर : महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगी पोस्टर प्रर्दशनी और मोबाइल लाइब्रेरी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को गांधी शान्ति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में शहर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल कैंपस में पोस्टर प्रर्दशनी और मोबाइल लाइब्रेरी लगाई गई. इस अवसर पर स्कूल की तमाम स्टूडेंट्स ने कक्षावार पोस्टर्स प्रर्दशनी का अवलोकन किया. साथ ही विभिन्न दुर्लभ किताबों को देखा और महात्मा गांधी को जानने व समझने का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : CGL">https://lagatar.in/cancel-cgl-exam-and-get-investigation-done-by-cbi-and-competent-agency-student-union/">CGL

परीक्षा रद्द कर CBI व सक्षम एजेंसी से कराएं जांच : छात्र संघ

छात्राओं में दिखा अनुशासन

इस दौरान हर कक्षा की क्लास टीचर ने अनुशासित ढंग से छात्राओं को कतारबद्ध होकर बास्केट बॉल कोर्ट में लगी प्रर्दशनी क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया. छात्राओं ने अनुशासन में रहकर शुरू से लेकर अंत तक गांधी की जीवन यात्रा का चित्रण करती तस्वीरों को देखा और बापू को नमन किया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-team-will-reach-cm-residence-on-wednesday-at-1-pm-to-interrogate-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी टीम बुधवार को एक बजे पहुंचेगी सीएम आवास

गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की व्याख्या

इसके बाद किताबों की प्रर्दशनी में रखी किताबों और गांधी के सत्याग्रह आंदोलन की व्याख्या की गई. इस कार्यक्रम के दौरान संविधान ट्री भी लगाई गई थी, जिसमें स्टूडेंट्स और टीचर्स ने अपने थॉट पत्ते के रुप में लगाए. इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल को संविधान की उद्देशिका भेंट स्वरूप दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-green-pencil-foundation-celebrated-the-death-anniversary-of-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-as-martyrs-day-at-shishu-shiksha-niketan-nengtasai/">जमशेदपुर

: ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन ने शिशु शिक्षा निकेतन नेंगटासाई में शहीद दिवस रूप में मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

मिली सराहना

उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाने की ज़रूरत है, ताकि किशोर और युवा अपने गौरवपूर्ण इतिहास और अपने महापुरुषों और वीरांगनाओं को अच्छी तरह जानें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-district-and-city-committee-of-ajsu-student-union-dissolved-conference-on-10th-february/">जमशेदपुर

: आजसू छात्र संघ की कोल्हान, जिला व नगर कमेटी भंग, 10 फरवरी को सम्मेलन

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल की सैकड़ों स्टूडेंट्स समेत टीचर्स के अलावे विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम ज़िला सर्वोदय मण्डल अध्यक्ष डॉ. सुखचंद्र झा, तरुण कुमार, शशांक शेखर समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजन में प्रदीप रजक, नीलेश, राज रंजन, सिमरन शर्मा, अंकुर एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही