Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हुआ रौशन के शव का पोस्टमार्टम

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मॉल के पास बुधवार देर रात पुलिस ने कदमा निवासी रौशन वर्मा का शव बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने रौशन के पिता वीरेंद्र नाथ के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इधर, परिजनों की मांग पर रौशन के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया. पिता का कहना था कि किसी ने उसकी हत्या की है. इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-patmada-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: पटमदा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रात भर तेज रफ्तार में वाहन चलाते दिखा रौशन

थाना प्रभारी अंजनी कुमार के अनुसार रौशन की कार को रात में तेज रफ्तार में देखा गया था. वह बिष्टुपुर के कई इलाकों में तेज रफ्तार से कार चलाते दिखा था. सीसीटीवी फुटेज में भी यह बात सामने आई है. इसके अलावा पुलिस को मिले सीसीटीवी में वह अकेला ही दिखा. उसने रात में बिष्टुपुर के कॉन्ट्रैक्टर एरिया की एक बार से शराब भी खरीदी थी. हालांकि इन सब मामलों की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही