Search

 
 
 

जमशेदपुर : 27 को पोटका व 29 अगस्त को बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय में लगेगा उपायुक्त का जनता दरबार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला मुख्यालय में जनता दरबार के बाद उपायुक्त विजया जाधव ने दूर दराज के लोगों की सहुलियत के लिए संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में ही जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है. इसके तहत 27 अगस्त को पोटका प्रखण्ड एवं 29 अगस्त को बोड़ाम प्रखण्ड मुख्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा. दोनों जगहों पर उपायुक्त समेत अन्य वरीय अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. उपायुक्त विजया जाधव ने क्षेत्र के लोगों से जनता दरबार में ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी समस्याएं लेकर आने की अपील की. जिससे उनका जल्द निदान हो सके तथा लोगों को राहत मिल सके. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-unique-gift-of-nature-is-spreading-its-unique-shade-the-consummate-waterfall-of-ghaghra/">चाकुलिया

: अनुपम छटा बिखेर रहा प्रकृति का अनूठा उपहार घाघरा का घाघ झरना

इन योजनाओं का मौके पर होगा निष्पादन

जनता दरबार में स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, मतदाता सूची का अद्यतन करना, राशन कार्ड, विभिन्न पेंशन, आवास, बैंक ऋण केसीसी, पीएम किसान योजना, भूमि संबंधी वाद, म्यूटेशन वाद, मनरेगा, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, बैंक संबंधी, बिजली, पेयजल, मुकदमा सबंधी, यूआईडी, श्रम, कौशल विकास, नियोजनालय, कल्याण, कृषि संबंधी जेएसएलपीएस, मत्स्य पशुपालन आदि योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जायेगा. जनता दरबार में कुछ विभागों की ओर से कैंप भी लगाया जाएगा. जिससे मौके पर ही लोगों को इसका लाभ मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही