Search

 
 
 

जमशेदपुर : गरीबी एवं अशिक्षा नशापान का मुख्य कारण – नुमान खान

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : केरला पब्लिक स्कूल कदमा में रविवार को नशापान एवं प्रोजेक्ट वात्सल्य को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य एवं एवं नुमान खान आजम के अलावे पैनल लॉयर शमशाद खान एवं संजय कुमार तिवारी मौजूद थे. मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नुमान खान आजम ने कहा कि अशिक्षा एवं गरीबी के चलते लोग गलत संगति में पड़ जाते हैं. जिसका नतीजा होता है कि वैसे लोग नशापान एवं बुरे कर्म करने लग जाते हैं.  जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है. उन्होंने ऐसे वर्ग को जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-listened-to-peoples-problems-in-your-door-program/">जमशेदपुर

: विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में मंगल कालिंदी ने सुनी लोगों की समस्याएं

कारगर साबित होगा प्रोजेक्ट वात्सल्य

छात्रों को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि झारखंड लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी (झालसा) ने ऐसे लोगों को सही रास्ते पर लाने के लिए और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रोजेक्ट वात्सल्य शुरु किया है. इसके तहत उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाना जरूरी हैं. इस कार्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर एक सेतू का काम कर रहा है. इस योजना को धरातल पर उतारने और वंचित लोगों तक न्याय पहुंचाने के लिए डालसा जमीनी स्तर पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में यह जागरूकता अभियान स्कूल, कॉलेज, गांव, कस्बों एवं अन्य जगहों पर सघन रूप से चलाया जा रहा है.  ताकि लोग जागरूक हो सकें तथा विकास एवं समाज की मुख्य धारा से जुड़ पाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sairat-bazar-association-expressed-gratitude-to-the-health-minister/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

डालसा की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों से कराया अवगत

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि वे किसी भी तरह के मामले के समाधान के लिए निःसंदेह वे डालसा के सचिव अथवा पीएलवी को सूचित कर उनकी मदद लें सकते हैं. कार्यशाला में पैनल लॉयर शमशाद खान एवं संजय कुमार तिवारी ने डालसा के कार्य एवं उसके उद्देश्यों के बारें में विस्तार से बताया. मौके पर स्कूल प्रबंधन के एमडी शरत चन्द्र नायर, प्राचार्या शर्मिला मुखर्जी, पीएलवी नागेन्द्र कुमार, जोबा रानी बास्के,  सदानंद महतो, लॉ स्टूडेंट के हरि, स्कूल के सहायक शिक्षक समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thana-wise-peace-committee-meetings-will-be-held-in-the-presence-of-adm-sdm-regarding-bakrid/">जमशेदपुर

: बकरीद को लेकर एडीएम-एसडीएम की मौजूदगी में होगी थानावार शांति समिति की बैठकें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही