Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो एवं पटमदा के विभिन्न क्षेत्र में रविवार को 5 घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्युत विभाग के मानगो अवर प्रमंडल के पारडीह, काली मंदिर, जवाहर नगर फीडर और पटमदा फीडर के संपूर्ण क्षेत्र में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि बिजली पोल एवं तारों की मरम्मतीकरण के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया है. अमरजीत प्रसाद ने कहा कि गर्मी के दिनों में आने वाली परेशानियों को देखते हुए लगातार मरम्मत का कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मी के दिनों परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान पुराने तारों एवं ट्रांसफॉर्मर को बदला भी जा रहा है. उन्होंने शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-increased-drinking-water-crisis-in-bagbeda-colony-water-supply-through-tanker/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया, टैंकर से हुई जलापूर्ति

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही