Search

 
 
 

जमशेदपुर : कई क्षेत्रों में 29 जुलाई को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक विद्युत अभियंता अम्बर तुषार कच्छप ने बताया कि जमशेदपुर के 33/11 केवी के संडे मार्केट फीडर में मरम्मत कार्य के लिये 4 घंटे का शटडाउन लिया गया है. इस वजह से दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने जमशेदपुर वासियों से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-leaders-burn-effigy-of-congress-leader-adhir-ranjan-chowdhury-at-pawan-chowk/">चक्रधरपुर

: भाजपा नेताओं ने पवन चौक पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का जलाया पुतला
उन्होंने बताया कि लोयोला स्कूल के सामने मरम्मत कार्य किया जाएगा.इस कारण लोयोला स्कूल मेन रोड, दुर्गा स्टोर जोन 1बी , चौधरी ट्रांसफार्मर मेन रोड , बचपन स्कूल , शिशु मंदिर स्कूल , लक्ष्मी नर्सिंग होम,गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उपभोक्ता फोन नंबर 9431135945 (कनीय विद्युत अभियंता, शास्त्री नगर) और 7209829699 (विद्युत शक्ति उपकेंद्र) पर जानकारी हासिल कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही