Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में शनिवार को साढ़े चार घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्युत विभाग के मानगो अवर प्रमंडल के मानगो और पारडीह फीडर के संपूर्ण क्षेत्र में शनिवार (18 मार्च) को सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि तारों की मरम्मतीकरण के लिए सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक शटडाउन लिया गया है. अमरजीत प्रसाद ने कहा कि गर्मी के दिनों आने वाली परेशानियों को देखते हुए लगातार मरम्मतीकरण कार्य किया जा रहा है. वहीं पुराने तारों को बदला भी जा रहा है. उन्होंने शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-childrens-fair-held-in-zonal-colony-utkramed-middle-school-children-showed-talent/">चक्रधरपुर

: अंचल कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगा बाल मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही