Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में गोविन्द विद्यालय की छात्रा प्राची महतो को रजत पदक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : रांची के मूरी स्थित संत माइकल स्कूल में पिछले 13 व 14 मई को 19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 14 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के खेल शिक्षक गोकुलानंद मिश्रा के नेतृत्व में छात्रा प्राची महतो ने 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. रांची से लौटने के बाद विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य कृष्णा मोदक, सचिव अभिषेक शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज नौशाद रजिया, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के बीच छात्रा प्राची महतो को सम्मानित किया गया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-alert-for-kolhan-there-may-be-rain-with-strong-wind-in-two-hours/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने कोल्हान के लिए जारी किया अलर्ट, दो घंटे में तेज हवा के साथ हो सकती है वर्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही