Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मानित किये गये आरएसएस के जमशेदपुर विभाग प्रचारक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गयी. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल, सचिव वी जय शंकर, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय, समिति सदस्य अजय प्रजापति एवं मनोज पांडे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें झारखंड">https://lagatar.in/nia-dg-meets-jharkhand-dgp-talks-on-ending-naxalism/">झारखंड

के डीजीपी से मिले एनआईए के डीजी, नक्सलवाद खत्म करने पर हुई चर्चा
सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने विद्यालय का संक्षिप्त वृत्त प्रस्तुत किया. विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश ने कहा कि हमें जीवन में अहंकार शून्य व्यवहार को अपनाना चाहिए. जीवन में सदा तीन धर्म का पालन करना चाहिए-व्यक्तित्व धर्म, सामाजिक धर्म एवं संगठनात्मक धर्म. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य अंजय कुमार मोदी ने किया. कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही