Search

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में खुला प्रज्ञा केंद्र, केयू के कुलसचिव ने किया उद्घाटन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर जयंत शेखर ने कॉलेज परिसर में प्रज्ञा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि छात्राओं का एक उद्देश्य होना चाहिए तभी वह उच्च पदों पर आसीन हो सकते हैं. आपके जीवन में बहुत समस्या आएगी. समस्याओं से घबराने की जरूरत नहीं है. उसको परिश्रम और दृढ निश्चय से पार करना है. उन्होंने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के संघर्षों की कहानी बताकर उनके सफल होने का राज भी बताया. ग्रेजुएट कॉलेज के छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए भी प्रेरित किया. कुलसचिव ने कहा कि 2 सालों में महाविद्यालय का बहुत विकास हुआ है. इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-information-given-about-traffic-rules-through-street-play/">जमशेदपुर

: नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की दी जानकारी

प्रज्ञा केन्द्र से छात्राओं को मिलेगी सुविधा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि को महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. मुकुल खंडेलवाल के द्वारा पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया. डॉ. मुकुल खंडेलवाल ने कहा कि छात्राओं की सुविधा के लिए यह प्रज्ञा केंद्र खोला गया है. प्रज्ञा केंद्र में ऑनलाइन सभी कार्य किए जाएंगे. इस अवसर पर डॉ. वीके सिंह, डॉ. वीणा प्रियदर्शी, डॉ. सुशीला हंसदा, डॉ. केके कमलेंद्र, डॉ. विशेश्वर यादव, राकेश पांडे, डॉ. मुकुल भेगराज, डॉ. संगीता बिरवा, जया शर्मा, डॉ. अनामिका, डॉ. अनुराधा वर्मा, दीपिका कुजूर, प्रीति सिंह, डॉ. पूनम ठाकुर, डॉ. श्वेता बागडे़, श्वेता दुबे, प्रियंका भगत, डॉ. मीनू वर्मा, इंदु सिन्हा, डॉ. मीरा, सुजीत कुमार, रानी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मंच का संचालन बीएड की छात्रा स्मृति द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बिना प्रदर्शनी ने की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp