Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में आस्था पूर्वक मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, कई हुए सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मानगो के बालीगुमा स्थित साईं कंपलेक्स में संचालित सुखमनी जत्था की बीबियों द्वारा दसमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व अस्था पूर्वक मनाया गया. रविवार को सैकड़ों लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में बैठकर आस्था के सागर में डुबकी लगायी और गुरु के लंगर का प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर सुखमनी जत्था के सदस्यों द्वारा प्रकाशोत्सव पर शालीन तरीके से नगर कीर्तन आयोजित करने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240121-WA0074.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-conference-of-gorai-kulu-social-welfare-committee-emphasis-was-given-on-the-strength-of-the-society/">जमशेदपुर

: गोराई कुलु समाज कल्याण समिति के सम्मेलन में समाज की मजबूती पर दिया जोर

संगत के समक्ष रखा कार्यों का ब्यौरा

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का ब्यौरा संगत के सामने रखा. साथ ही आगे भी किए जाने वाले कार्यों का खाका साझा किया. इस मौके पर मानगो प्रधान हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, महासचिव जसवंत सिंह जस्सु, सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेन्द्र सिंह छिन्दे, जगतार सिंह नागी, सरबजीत सिंह, जसवीर सिंह एवं सुखमणि जत्था की बीबियां उपस्थित थीं. जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हो पाया. मंच का संचालन जसवंत सिंह जस्सू ने किया. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सुखमणि जत्था की महिलाओं को भी शॉल भेंट कर सम्मानित करके उनका हौसला आफजाई की गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही