Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गुरु सिंह सभा गौरीशंकर रोड जुगसलाई गुरुद्वारा और गुरु रामदास इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को चौथे गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें शामिल बच्चों को गुरु की वाणी और गुरु इतिहास की जानकारी दी गई. इसके साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्कूल कमेटी की तरफ से पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से फ्री आई चेक अप कैंप का भी आयोजन किया गया. जिसमें 200 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कारवाई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-welfare-schemes-will-reach-the-needy-sameer-mahanti/">बहरागोड़ा

: जरूरतमंदों तक पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं : समीर महंती
जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित मिले पांच लोगों के ऑपरेशन का बीड़ा कमेटी ने उठाया. इस अवसर पर गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार आयोजित की गई. हजूरी रागी गुरदीप सिंह और बिट्टू सिंह ने कीर्तन गान किया. वहीं हरविंदर सिंह और सतवंत कौर ने गुरु इतिहास की जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु, रामदास स्कूल कमेटी, स्त्री सत्संग सभा और नौजवान सभा का सहयोग रहा. उपस्थित सदस्यों में गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, रतन सिंह, कुलवंत सिंह, सुखवंत सिंह, परमजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरचरण सिंह, जितेंद्र सिंह, इंदरजीत कौर, बबली दत्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही