Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का मनाया गया प्रकाश पर्व

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : श्री गुरु नानक सभा बारीडीह गुरुद्वारा में शनिवार को सिखों के जीवंत गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहला प्रकाश पर्व परंपरानुसार मनाया गया. इस अवसर पर भाई मनप्रीत सिंह के जत्था के साथ ही स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी दलविंदर कौर देबा, मनजीत कौर, निर्मल कौर, मनप्रीत कौर, मनविंदर कौर ने कीर्तन गायन किया. स्त्री सत्संग सभा की ओर से गुरु के वजीर बाबा निरंजन सिंह, सेवादार बीबी परमजीत कौर, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर, कमलजीत कौर सुखदीप कौर को सम्मानित किया गया. सुबह में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया उसके उपरांत समस्त जीवों के कल्याण की अरदास बाबा जी ने की. सैकड़ों श्रद्धालु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक हुए और उनके अनुसार चलने की प्रतिबद्धता दोहराई और श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-first-prakash-utsav-of-sri-guru-granth-sahib-celebrated-with-reverence-and-joy/">चाईबासा

: श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मना श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव

सुखविंदर सिंह व दलविंदर कौर ने दी गुरु इतिहास की जानकारी

महासचिव सुखविंदर सिंह एवं बीवी दलविंदर कौर ने गुरु इतिहास की जानकारी दी. मौके पर प्रधान कुलबिंदर सिंह, चेयरमैन सरदार करतार सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह, डिप्टी प्रधान ज्ञानी कुलदीप सिंह, संयुक्त महासचिव जसवंत सिंह, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भामरा, मार्गदर्शक बलविंदर सिंह, सलाहकार अवतार सिंह, साधू सिंह, सुखदेव सिंह गिल, बलदेव सिंह, गुणवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, राजदीप सिंह, परमीत सिंह, संदीप सिंह, तेजवीर सिंह, सिमरजीत सिंह आदि ने संगत की सेवा दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही