Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: भुइयांडीह में श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर में अन्नाधिवास से शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्‍ठान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  सीतारामडेरा के कल्याण नगर भुइयांडीह में श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्‍ठान का आज से शुभारंभ हुआ. बुधवार को वेदी पूजन-अन्नाधिवास कार्यक्रम हुआ. इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए. पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ वैदिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं नित्य पूजा करवाई. इस दौरान सैकड़ों की तादाद में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शिव हनुमान के जयकारे लगाए. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-naxalite-attack-explosive-supplier-arrested-by-nia/">सरायकेला

नक्‍सली हमला : विस्फोटक सप्लायर को एनआईए ने किया गिरफ्तार

धार्मिक कार्यों से जुड़ें युवा: सरयू

इस मौके सरयू राय ने युवाओं से कहा कि धार्मिक कार्यों में वे बढ़-चढ़कर भाग लें. इस प्रकार के कार्यों से आध्यात्मिक वृद्धि होती है. साथ ही श्री राय ने समिति द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति की अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे से दूर रहने की अच्छी पहल है. मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मनुष्य को श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए. पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को समाप्त करने के लिए परंपरागत संस्कृति व संस्कार अपनाना चाहिए. इस कार्यक्रम का संचालन सूरज चौबे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष गुप्ता ने किया.

धार्मिक अनुष्ठान में ये लोग थे मौजूद

जूगुन पांडे, विजय कुमार भारती, राजकिशोर मुंडा, महेंद्र साव, मंकेज महतो, निरंजन प्रसाद, सागर चौबे, विरेंद्र सिंह, शुरू पात्रो, मंजीत भारती, संजीत भारती, नंदलाल दास, राजा यादव, सुभाष गिरी, सूरज सिंह, सुकाय कुमार, अभिषेक दुबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: XLRI">https://lagatar.in/xlri-upscs-craze-continues-among-students-70-percent-desire-for-computer-science-in-engineering/">XLRI

: छात्रों में यूपीएससी का क्रेज बरकरार, इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस है 70 प्रतिशत की चाहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही