Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की बैठक रमन झा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में पासवा के प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर पासवा के जिलाध्यक्ष रमन झा ने बताया कि 8 अगस्त को हरवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव,रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में जैक बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के दसवीं एवं 12वीं परीक्षा के टॉपरों और 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. सम्मान समारोह में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन का काम भी जारी है. झारखंड में पहली बार एक गैर राजनीतिक मंच से 10 हजार छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-conference-organized-at-bardikanpur-sub-health-center/">चाकुलिया
: बरडीकानपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र में सम्मेलन आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पासवा के पदाधिकारी और कोर कमेटी के सदस्य लगातार विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालय जाकर स्कूल के प्राचार्य से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने के निर्णय और टॉपर एवं 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. वहीं प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय ने कहा कि समारोह में सम्मिलित होने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त एवं खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से सहमति प्राप्त हो चुकी है. कोल्हान के तीनों जिला के सभी विद्यालयों को विभिन्न माध्यमों से सूचना दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment