Search

 
 
 

जमशेदपुर : टिनप्लेट यूनियन महिला कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिनप्लेट यूनियन महिला कॉलेज में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नए सेशन शुरू होने पर नवागंतुक छात्राओं के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की मैनेजिंग कमिटी एवं कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भाग लिया. इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राकेश्वर पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कॉलेज के सचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, कॉलेज की प्राचार्या रंजना भगत ने अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumri-will-come-on-cm-19-dc-reviewed-the-preparations/">गिरिडीह

: सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन ममता सवाई ने किया

[caption id="attachment_702506" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/JSR-TUMC-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं एवं शिक्षिकाएं.[/caption] कार्यक्रम का संचालन कामिनी गुप्ता, झूमा घोषाल एवं नीलम दुबे ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन ममता सवाई ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज की शिक्षिका सीमा कुमारी, सरिता कुमारी, आभा सिंह, नेहा रानी, मीरा श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधन समिति के सदस्य सतनाम सिंह, मुन्ना खान, रमेश राव, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, वकील खान, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही