Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व जिलाध्यक्ष से दुर्व्यवहार मामले में प्रतिमा इक्का ने एमवीआई के खिलाफ दर्ज कराया केस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राजकुमार श्रीवास्तव से हुए दुर्व्यवहार पर उनके पार्टनर प्रतिमा पिंकी इक्का ने एमवीआई अजय कुमार के खिलाफ साकची थाने में केस दर्ज कराया. सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के शिष्टमंडल ने साकची थाना प्रभारी से मुलाकात कर घटना की लिखित जानकारी दी. इस दौरान राजकुमार श्रीवास्तव के साथ बिजनेस पार्टनर प्रतिमा पिंकी इक्का ने एमवीआई अजय कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की. प्रतिमा पिंकी इक्का ने थाना प्रभारी से एमवीआई द्वारा जाति सूचक शब्द लगाकर गाली देने एवं 25000 रुपए घूस मांगने, गाली गलौज करने और सार्वजनिक तौर पर एक मैदान में उनको और पार्टनर को अपमानित करने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-6-professors-were-made-in-charge-senate-members-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: 6 प्रोफेसर इंचार्ज बनाए गए कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य
वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारियों को आमजनों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए ना कि सार्वजनिक रूप से उनपर आक्रोश व्यक्त करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, ब्रम्हदेव नारायण शर्मा, दिनेश कुमार, राजन सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव कुमार समेत अनिल मोदी व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही