Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रयास एक कदम संस्था ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : प्रयास एक कदम संस्था ने सावन के छठे सोमवार के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली. यात्रा स्वर्ण रेखा नदी से लाल भट्ठा, हनुमान मंदिर होते हुए भुईयाडीह में सम्पन्न हुई. कलश यात्रा के पूर्व 300 लोगों के बीच साड़ी एवं कलश का वितरण किया गया. संस्था की अध्यक्ष रेनु शर्मा ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. सभी महिलाओं ने बोल बम के जयकारे लगाते हुए कतारबद्ध होकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-the-culprits-of-upendra-singh-murder-case/">जमशेदपुर

: उपेंद्र सिंह हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास

बबलू झा ने नारी शक्ति को किया नमन 

बबलू झा ने सर्वप्रथम नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि अधिक मास के छठे सोमवार को जलाभिषेक करना बहुत ही सौभाग्य की बात है. झा ने रेनु शर्मा और उनकी टीम को कलश यात्रा के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी. संस्था ने भोग का भी वितरण किया. कलश यात्रा को सफल बनाने में रेनु शर्मा, प्रशांत यादव, मीना देवी, किशोर सिंह, रितेश घोषाल, गीता सिंह, रीता सिंह, ममता, अंजू, नीतू, अनिल, राजीव शर्मा, अभिषेक शर्मा, नेहा, रिम्पी, अंजना सिंह, विजयलक्ष्मी, कट्टू सेनु, सुजीत ठाकुर और श्रवण शर्मा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही