Jamshedpur (Ratan Singh) : रेलवे द्वारा खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में होने वाले एनआइ वर्क को लेकर 25 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे के अनुसार, खड़गपुर-आदित्यपुर थर्ड लाइन परियोजना के लिए घाटशिला, गालूडीह, रखामाइन्स, आसनबनी और सलगाझुड़ी स्टेशनों पर थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द व डायवर्ट किया गया है.
इन ट्रेनों को किया रद्द
1. खड़गपुर झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर को और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. 2. पुरुलिया - झाड़ग्राम- खड़गपुर मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. 3. हावड़ा-घाटशिला- हावड़ा मेमू एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रद्द. 4. संतरागाछी- आनंद विहार एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को रद्द. 5. आनंद विहार संतरागाछी एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को रद्द. 6. खड़गपुर टाटानगर-बरकाकाना स्पेशल 28 और 30 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रद्द. 7. बरकाकाना टाटानगर- खड़गपुर स्पेशल 28 और 30 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रद्द. 8. आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस 31अक्टूबर को रद्द. 9. हल्दिया- आनंद विहार एक्सप्रेस 2 नवंबर को रद्द. 10. खड़गपुर टाटानगर- खड़गपुर मेमू स्पेशल 3 और 4 नवंबर को रद्द. 11. खड़गपुर - टाटानगर- खड़गपुर मेमू स्पेशल 31 अक्टूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. 12. चक्रधरपुर- टाटानगर चक्रधरपुर स्पेशल 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी. 13. खड़गपुर - टाटानगर- खड़गपुर मेमू स्पेशल 3 और 4 नवंबर को रद्द रहेगी. 14. हावडा-कंटाबाजी एक्सप्रेस इस्पात 31 अक्टूबर, 2 और 3 नवंबर को रद्द रहेगी. 15. टिटलागढ़ - हावड़ा एक्स्प्रेस 31 अक्तूबर और 2 नवंबर को रद्द रहेगी. 16. हावड़ा- टिटलागढ़ एक्सप्रेस 1 और 4 नवंबर को रद्द रहेगी. 17. कंटाबाजी-हावड़ा एक्सप्रेस 1, 3 व 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी. 18. हावड़ा बड़बिल- हावड़ा जनशताब्दी 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी. इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
आसनसोल-टाटानगर- आसनसोल मेमू स्पेशल यात्रा 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पुरुलिया से शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी. इन ट्रेनों को किया डायवर्ट
1. रांची- हावडा एक्सप्रेस 25 और 28 अक्टूबर, 1 नवंबर और 4 नवंबर को परिवर्तित मार्ग आद्रा- मिदनापुर से चलेगी. 2. 4 नवंबर को शुरू होने वाली हावड़ा- रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिदनापुर-आद्रा होकर चलेगी. 3. अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 24, 26, 27, 28 और 30 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल आद्रा-मिदनापुर से चलेगी. 4. 29 अक्टूबर को शुरू होने वाली 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चाडिल आद्रा मिदनापुर से चलेगी. 5. 3 नवंबर को शुरू होने वाली संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिदनापुर आद्रा से चलेगी. 6. नयी दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी एक्स्प्रेस 24, 26, 28 और 31 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल आद्रा- मिदनापुर से चलेगी. 7. भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 31 अक्तूबर, 2 और 3 नवंबर को परिवर्तित मार्ग मिदनापुर- आदा के रास्ते. 8. आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग आदा- मिदनापुर के रास्ते चलेगी. 9. 3 नवंबर को शुरू होने वाली आनंद विहार- पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आद्रा मिदनापुर के रास्ते चलेगी. 10. सिलघाट तांबरम एक्सप्रेस 3 नवंबर को मिदनापुर आद्रा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी. 11. रांची हावड़ा-रांची वंदे भारत 4 नवंबर को हावड़ा मिदनापुर और मिदनापुर हावड़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी. 12. 2 नवंबर को शुरू होने वाली जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सीनी-कांड्रा, चांडिल-आद्रा मिदनापुर के रास्ते चलेगी. इस ट्रेन को किया गया रीशेड्यूल
1. हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को 2 नवंबर रीशेड्यूल किया गया है. यह ट्रेन 12:50 के बजाय 13:50 में हावड़ा से प्रस्थान करेगी. 2. कर्मभूमि एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को रीशेड्यूल की गई है. 3. जबलपुर-संतरागाछी हावड़ा एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रीशेड्यूल की गई है. यह ट्रेन अपने समय से 2 घंटे बाद प्रस्थान करेगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment