Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में गर्भवती की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीनूडीह निवासी 22 वर्षीय अनीता हांसदा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर की है. इधर घटना की सूचना अनीता के पति ईश्वर सोरेन ने मायके पक्ष को दी. सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग पहुंचे जिसके बाद रात 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर अनीता की हत्या कर दी जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-road-to-be-built-in-45-days-is-incomplete-even-after-75-days/">चांडिल

: 45 दिनों में बनने वाली सड़क 75 दिनों के बाद भी अधूरी

भाई को मैसेज किया "पति को छोड़ना मत" 

अनीता के भाई बिशु हांसदा ने बताया कि चार साल पहले अनीता ने ईश्वर के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद ससुराल पक्ष वाले अनीता को पसंद नहीं करते थे. घर वालों की बात में आकर ईश्वर भी अनीता के साथ मारपीट किया करता था. कई बार दोनों परिवार के बीच समझौता भी हुआ फिर भी कुछ नहीं हुआ. अनीता चार माह की गर्भवती है. घटना से थोड़ी देर पहले उसने मैसेज किया कि "भईया मेरे पति को छोड़ना मत". मैसेज पढ़ने के बाद अनीता को फोन किया पर अनीता ने फोन नहीं उठाया. थोड़ी देर बाद खबर मिली कि अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/jammu-srinagar-highway-disrupted-due-to-heavy-rains-more-than-200-passengers-evacuated-safely/">भारी

बारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित, 200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

ओढ़नी से लगा ली फांसी

इधर, घटना के बाद पुलिस ने ईश्वर को थाने में बिठाकर रखा है. ईश्वर ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से करनडीह गया हुआ था और मां-पिताजी रिश्तेदार से घर गए थे. जब वह घर लौटा तो देखा की अनीता ने ओढ़नी के सहारे फांसी लगा ली है. उसे तुरंत फंदे से उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर

: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास

बीमारी से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कुएं में महिला का शव बरामद किया गया. रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुंए में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंए से बाहर निकाला. मृतका की पहचान पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय बबली कौर के रूप में की गई. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/kalpana-soren-met-hemant-soren-in-jail-husband-gave-her-a-gift-on-her-birthday/">हेमंत

सोरेन से जेल में मिली कल्पना सोरेन, जन्मदिन पर पति ने दिया उपहार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया बबली अपने पति दिलबाग सिंह के साथ रहती थी. दिलबाग सिंह सीढ़ी से गिरने के कारण दिव्यांग हो गए थे और उन्हें टीबी की बिमारी भी थी. वहीं बबली सिंह भी टीबी की बिमारी से ग्रस्त थी. दोनों के बच्चे नहीं थे पर किसी तरह दोनों गुजारा कर रहे थे. बीते कुछ दिनों से बबली काफी परेशान रहा करती थी. सुबह थाने से फोन आया कि बबली का शव कुंए में पाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर

: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास

वेल्डिंग करने के दौरान कार में लगी आग, धू-धू कर जली गई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-CAR-AAG.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में वेल्डिंग करने दौरान अचानक आग लग गई. घटना मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड की है. घटना के बात कार धूं-धूं कर जलने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसकी सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी. स्थानीय लोगों ने पानी से भी आग पर काबू करने का प्रयास किया. थोड़ी देर बाद दमकल मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर

: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास
जानकारी के अनुसार डिमना रोड स्थित एक ग्रिल दुकान में कार मालिक कार में वेल्डिंग करवा रहे थे. इसी बीच अचानक कार में आग लग गई. आग की लपटों ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. जब तक आग बुझती तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/kalpana-soren-met-hemant-soren-in-jail-husband-gave-her-a-gift-on-her-birthday/">हेमंत

सोरेन से जेल में मिली कल्पना सोरेन, जन्मदिन पर पति ने दिया उपहार

बहरागोड़ा : विद्युत वरण महतो को टिकट मिलने पर बांटे लड्डू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Bahragora-Laddu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड रोड अवस्थित सांसद कार्यालय में कार्यकर्तायों ने भाजपा की ओर से जारी प्रथम लिस्ट में विद्युत वरण महतो को पुणः तीसरी वार टिकट मिलने पर विगत रात्रि पूरे बाजार क्षेत्र में लड्डू बांट के मनाई खुशी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-120-beneficiaries-will-get-pm-awas-in-the-first-phase/">आदित्यपुर

: पहले चरण में 120 लाभुकों को मिलेंगे पीएम आवास
साथ ही युवाओं ने बताया कि फिर एक बार मोदी सरकार तथा जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चार लाख मत पार करना है. इस मौके पर समीर जाना, तापस बारिक, श्याम दे, राकेश पात्र, निरंजन महाकुड़, पिकलू घोष आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही