Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर का प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 30 व 31 मई को गोपाल मैदान में

 
Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आगामी 30 एवं 31 मई, 2022 को स्थानीय गोपाल मैदान, क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा उद्योग एवं व्यापार से संबंधित कार्यों के अलावा अपने सदस्यों के स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर विभिन्न स्पोर्ट्स का आयोजन भी किया जाता है. इसी के तहत इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य ही टीम के सदस्य होंगे. टीम का हिस्सा होने और इसके गठन के लिये चैम्बर सदस्यों से आवदेन मांगा गया था. आवेदन की संख्या अधिक होने से लॉटरी के माध्यम से खिलाड़ियों के रूप में चैम्बर सदस्यों को ही चुना गया है. इसके लिये 6 टीमों का गठन किया गया है. इनके नाम प्रेसिडेंट-11, जेनरल सेक्रेटरी-11, टैक्स एंड फायनेंस-11, पीआरडब्ल्यू-11, टेªड एंड कॉमर्स-11, इंडस्ट्री-11 हैं. उक्त उक्त जानकारी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (पीआरडब्ल्यू) मुकेश मित्तल ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-cleaned-big-drains-in-vidyapati-nagar-shastri-nagar/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने विद्यापति नगर, शास्त्री नगर में बड़े नालों की कराई सफाई

टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी करेंगे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 30 मई को अपराह्न 3.45 बजे से टाटा स्टील (कारपोरेट सर्विसेज) वीपी चाणक्य चौधरी करेंगे. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, सचिव (वित्त एवं कराधान) पीयूष चौधरी, सचिव (उद्योग) सांवरमल शर्मा, सचिव (जनसंपर्क एवं कल्याण) भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने चैम्बर के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस दो दिवसीय चैम्बर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने अवश्य आयें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर मैच का लुत्फ उठायें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही