Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, परेड का किया अंतिम पूर्वाभ्यास

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : स्वतंत्रता दिवस पर बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर रविवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने ध्वजारोहण के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया. मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरुष व महिला टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी विंग ब्वॉयज एंड गर्ल्स, स्कॉउट एंड गाईड की प्लाटून, आरएएफ का दल एवं संत मैरी स्कूल की बैंड पार्टी शामिल थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-11-doctors-treated-425-patients-in-the-free-health-camp-organized-at-kalapathar/">चाकुलिया

: कालापाथर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 11 डाॅक्टरों ने किया 425 मरीजों का इलाज

डीसी ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुख्य समारोह को भव्यता से मनाए जाने को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सिदगोड़ा टाउन, हॉल में किया गया है. इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं राष्ट्रभक्ति गीत व संगीत की प्रस्तुति देंगे. सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन को भी लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही